श्री रमेश चन्द मीना जी, (वरिष्ठ विपणन अधिकारी , एगमार्क , कृषि मंत्रालय ,भारत सरकार) का विदाई समारोह आज दिनांक 07 मई 2016 को मीना ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चण्डीगढ़ के तत्वाधान में मकान संख्या 1057-F ,सेक्टर 7 बी, चंडीगढ़ सम्पन्न तरीके से मनाया गया एवं सभी विभागों के अधिक से अधिक मीना भाइयो ने इस समारोह में उपस्थित होकर इसे यादगार विदाई समारोह के रूप में मनाया । श्री रमेश जी का स्थानांतरण चण्डीगढ़ से फरीदाबाद कार्यालय में हुआ है। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता श्री महेंद्र सिंह जी मीना ने की एवं मतवा चण्डीगढ़ की तरफ से सभी विभागों से आये हुए मीना भाइयों ने श्री रमेश जी का माल्यार्पण तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया । इस विदाई समारोह के मौके पर श्री रमेश जी को मतवा चण्डीगढ़ की और से एक सम्मान चिन्ह और एक सदयस्ता प्रमाण पत्र दिया गया। श्री रमेश जी ने मीना ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन चण्डीगढ़ के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किये है उनका द्वारा किये गए काम एसोसिएशन हमेशा याद रखेगी और दूसरे शहरों में श्री रमेश जी के द्वारा किये गए कामों की मिशाल पेश की जायेगी। और आगे भविष्य में ऐसे ही बहुमूल्य सुझाव श्री रमेश से जी मतवा को अपेक्षित रहेगे।मतवा चण्डीगढ़ श्री रमेश जी को उनके अपने नये कार्यालय में ज्वाइन करने पर ढेर सारी बधाई देती है तथा श्री रमेश जी एवं उनका परिवार सदैव स्वस्थ रहे,हँसमुख रहे ये हम भगवान से दुआ करते है।
जय मीनेश













No comments:
Post a Comment