चंडीगढ़ में गूँजी मीणा समाज की बुलंद आवाज
मीणा हूँ, मीणाओं की बात करता हूँ,
जो कभी ना झुके उन वीरो को सलाम करता हूँ।
जलने वाले मीणाओं का क्या खाक बिगाड़ेंगे,
मीणा तो वो ब्रांड हैं जिनकी यूनिटी की मिशाल तो हर गांव कहता हैं।
आज 28 फ़रबरी का दिन चंडीगढ़ में रह रहे मीणा भाइयो के लिए सुखमय आभास देने वाला था, जब यहाँ पर समाज के युवको की मुहीम से जगाई गई अलख दिल्ली तक पहुँच गई, जी हा मैं बात कर कर रहा हूँ, आज चंडीगढ़ मीणा समाज के सौजन्य से आयोजित किये सामाजिक सांस्कृतिक मिलन समारोह की जिसमे पुरे नार्थ इंडिया के मीणा बंधू सामिल हुए और ये आंकड़ा एक हज़ार से कतई कम नहीं था।
कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता करते हुए समाज के वरिष्ट IAS अधिकारी श्री PR मीणा जी ने आरक्षण के मुद्दे को गभीरता से लेते हुए बताया कि किस तरह दिल्ली के अन्दर ST के आरक्षण को बचाने हेतु संघर्ष करना पड़ा,साथ ही इन्होंने दिल्ली में बन रहे मीणा होस्टल को लेकर भी सभी से मिल रहे सहयोग की सरहाना की। समाज के अन्य वरिष्ट और सम्मानीय लोगो ने भी अपने विचार रखे। करनाल से आये श्री RC मीणा जी की एक बात सभी के लिए नोट करने वाली रही कि समाज में फ़ैल रही बुराइयों खासतौर पर देहज को रोकने का एक ही ईलाज हैं और वह हैं शिक्षा और सिर्फ शिक्षा, इसके लिए उन्होंने खासकर महिलाओं को पढ़ाने के लिए जोर दिया।
चंडीगढ़ मीणा समाज ने आधुनिक परिदृश्य को ध्यान में रखकर बेहतरीन पद की प्रस्तृति दी जिसने चंडीगढ़ में मीनावटी संस्कृति को जीवन्त कर दिया।
ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी मेलजोल और एकता को बढ़ाने में बहुत ही कारगर सिद्ध होते हैं, आपस में काफी ऐसे भाइयो से मुलाकात हो जाती हैं 10-15 साल पहले मिले थे वो नाम से हमें जानते थे और हम उनको, लेकिन पास रहकर भी पहचान नहीं पाते, ये कार्यक्रम हमारे बीच से इन दूरियों को मिटाकर भाईचारे की भावना को विकसित करते हैं। इसी कड़ी में अगला मीणा समाज का पड़ाव RCF कपूरथला में 13 मार्च को होना तय हुआ हैं, जिसमे हम और आप सभी सादर आमंत्रित हैं, और आशा करते हैं कि समाज के ये एकता सबके विकास और देश प्रेम की भावना को आगे यूँ बढ़ाती रहेगी
जय मीन --जय भारत-- जय आदिवासी
No comments:
Post a Comment